अब 19 अक्तूबर को रिलीज होगी ‘नमस्ते इंग्लैंड’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2018

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अब दिसंबर में नहीं बल्कि 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की यह फिल्म वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शूटिंग आराम से पूरी होने के चलते निर्माताओं ने फिल्म को समय से पूर्व रिलीज करने का निर्णय लिया है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की गई है। फिल्म दो युवाओं के पंजाब से इंग्लैंड तक के सफर की कहानी है। 

अर्जुन-परिणीति दोनों ने फिल्म ‘इशकजादे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह एक साथ इन दोनों की दूसरी फिल्म है। इस संबंध में अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘मनोरंजन करने आ रहे हैं थोड़ा जल्दी। नमस्ते इंग्लैंड इस दशहरा पर।’’ अदाकारा परिणीति ने लिखा, ‘‘नमस्ते इंग्लैंड दशहरा पर।’’ फिल्म की शूटिंग ढाका, पेरिस, ब्रसेल्स और लंदन सहित 75 जगह की गई है। 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!