‘क्वांटिको’ स्टार प्रियंका ने टीम से जुड़ने पर मार्ली मैटलिन का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2017

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ के नये सीजन में अकादमी पुरस्कार विजेता मार्ली मैटलिन के जुड़ने पर खुशी व्यक्त की है। प्रियंका (35) ने टि्वटर पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की और टीम से जुड़ने पर मार्ली का स्वागत किया। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘क्वांटिको में मार्ली मैटलीन का स्वागत है। हम आपके टीम से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं।’’‘चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड’ में एक बधिर महिला सारा नोरमैन की भूमिका निभाने वाली मार्ली ने भी ट्वीट करके अपनी खुशी व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका चोपड़ा, जोनन्ना ब्राडी, जेक मैक्लाघलिन, मेरे पुराने मित्र ब्लेयर अंडरवुड और माइकल सीत्जमैन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’ मार्ली (51) ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन में नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी