कुपोषण से 06 माह की बच्ची की मौत, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

By दिनेश शुक्ल | Dec 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने गुना जिले में एक छह माह की बच्ची की कुपोषण से हुई मौत पर संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने संभागायुक्त ग्वालियर, कलेक्टर गुना तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  गुना से चार सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।

इसे भी पढ़ें: बोरी में बंद मिली दो दिन से लापता युवक की लाश, बिजली के तार से की गई हत्या

जिला प्रशासन कुपोषितों को सुपोषित करने को लेकर एक अभियान चलाकर 30 फीसदी बच्चों को स्वस्थ करने का दावा कर रहा है। दूसरी ओर बीते गुरूवार रात एक बजे जिले के रामपुरा गांव के मनोज जाटव की छह माह की बेटी हिमांशिका ने जिला अस्पताल के पीआइसीयू में दम तोड़ दिया। इस घटना को अस्पताल के डॉक्टर से लेकर प्रत्येक कर्मचारी अगले दिन छुपाता रहा। यहां तक कि मौके से भर्ती रजिस्टर भी गायब करा दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश