पंजाब के नए कैबिनेट में आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

By रेनू तिवारी | Mar 19, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ करने वाली आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत इस बाद की पुष्टि है कि पंजाब की जनता भाजपा-कांग्रेस के कामों से खुश नहीं थी। 10 मार्च को पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद शनिवार को राज्य में पार्टी के दस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भगवंत मान के पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की हैं। सीएम भगवंत मान आज बाद में नवनियुक्त मंत्रियों के साथ अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पंजाब में शपथ लेने वाले दस मंत्री हैं:-

हरपाल सिंह चीमा

डॉ बलजीत कौर

हरभजन सिंह ईटीओ

डॉ विजय सिंगला

लाल चंद कटारुचकी

गुरमीत सिंह मीट हेयर

कुलदीप सिंह धालीवाल

लालजीत सिंह भुल्लारी

ब्रैम शंकर (जिम्पा)

हरजोत सिंह बैंस

शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ के राजभवन में आयोजित किया गया।

पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। इसलिए, राज्य सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने और निकट भविष्य में कुछ और सदस्यों को शामिल करने का विकल्प चुन सकती है। शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से अपने मंत्रियों की सूची की घोषणा करते हुए, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें बधाई दी और कहा कि पंजाब को एक ईमानदार सरकार देने के लिए कैबिनेट को दिन-रात मेहनत करनी चाहिए। बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा था, "मैं आप सभी [नवनिर्वाचित विधायकों] से अभिमान न करने की अपील करता हूं। हमें उनका भी सम्मान करना है जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया।"

प्रमुख खबरें

Explained Sensex-Nifty Crash | वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग... बाजार में हाहाकार मचने के 5 बड़े कारण

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा, स्टार्टअप और छोटे उद्योगों की आसान हो सकती है राह

Kangana Ranaut Birthday: डॉक्टर बनने निकली थीं, बगावत कर बनीं Bollywood की Panga Queen

Dhurandhar 2 Box Office Report Sunday | रणवीर सिंह की फिल्म ने चौथे दिन पठान और जवान को पछाड़ा, जानें कितनी की कमाई?