भोपाल में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज, रविवार को रही सीजन की सबसे सर्द रात

By दिनेश शुक्ल | Dec 16, 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास होने लगा है। हवा का रुख उत्तरी होने के चलते राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिनों तक ठंड अपने तीखे तेवर दिखा सकती है। प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान नौगांव में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहा। उधर राजधानी में रविवार रात का तापमान दस साल में सबसे ठंडा रहा था। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था, वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो, 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अयज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को उत्तरी महाराष्ट्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ था। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से बिहार तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई थी। इस वजह से वातावरण में नमी आने के कारण प्रदेश में बादल बने हुए थे। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। फिलहाल, प्रदेश भर में ये दोनों ही सिस्टम समाप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ भी आगे बढ़ गया है। इससे हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। इस वजह से वहां से आने वाली सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: शहडोल में नहीं थम रहा बच्चों के मौत का सिलसिला, दो और बच्चों ने तोड़ा दम

फिर बदलेगा मौसम

अभी दो दिन तक हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना रहने की उम्मीद है। इससे ठंड के तेवर दो दिन में और तीखे हो सकते हैं। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास बना हुआ है। इस सिस्टम के दो दिन बाद उत्तर भारत पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद हवा का रुख बदलने से एक बार फिर बादल छा सकते हैं। इससे रात का तापमान बढेगा।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई