Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने यूट्यूबर एवं कार्यकर्ता ध्रुव राठी को शनिवार को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की और अपने ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन की शुरुआत करने की घोषणा की। संगठन ने राठी और जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पहुंचने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिए गए सैकड़ों अन्य युवाओं को तत्काल रिहा करने की मांग की। कॉजपा ने एक बयान में इस हिरासत को ‘‘मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ लोकतांत्रिक असंतोष को कुचलने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में चलाए जा रहे व्यापक दमनकारी अभियान’’ का हिस्सा बताया।

इनमें शांतिपूर्ण व्यवहार करने, उकसावे से बचने और कानून के निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ‘‘हर समय शांति बनाए रखें। किसी भी तरह के उकसावे के बावजूद हिंसा, टकराव, धमकी या डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल न हों।’’ प्रदर्शनकारियों से सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने, पथराव और आगजनी से दूर रहने तथा अवरोधक लांघने की कोशिश नहीं करने को कहा गया है।

आंदोलनकारियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ लाठियां, पत्थर या ज्वलनशील पदार्थ न रखें और एंबुलेंस, दमकल वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के लिए रास्ता खुला रखें। संगठन ने प्रदर्शनकारियों को सांप्रदायिक गाली-गलौज, घृणा फैलाने वाली और अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों या आम लोगों पर व्यक्तिगत हमले करने के प्रति आगाह किया है। कॉजपा ने उनसे ऐसे अपुष्ट दावों, भ्रामक वीडियो या अफवाहों को प्रसारित नहीं करने का भी आग्रह किया, जिनसे दहशत या शत्रुता फैल सकती है।

कॉजपा ने कहा, ‘‘कानूनी निर्देशों का पालन करें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। पुलिस से बातचीत करते समय शांत रहें और शारीरिक रूप से विरोध न करें। यदि हिरासत में लिया जाता है, तो उसका कारण पूछें और कानूनी सहायता लें।

प्रमुख खबरें

Box Office Report | बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Drishyam 3 का जलवा कायम, Hanuman Ansh की कमाई में उछाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान