बिहार के भागलपुर में भीषण धमाके में 10 की मौत, एक किलोमीटर तक का पूरा इलाका दहल उठा, पीएम मोदी ने की नीतीश से बात

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2022

बिहार के भागलपुर ज़िले के तातारपुर चौक में भीषण बम धामाका हुआ है। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पटाखा कारोबारी के घर के अंदर ये भीषण विस्फोट हुआ है। धमाके के कारण आसपास के कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे एक किलोमीटर तक का पूरा इलाका दहल उठा। जबकि धमाके की गूंज चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास के मकान में जो खिड़कियां लगी थी उसके कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया, "इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था, जांच जारी है।"

पीएम मोदी ने नीतीश से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर सीएम नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। बिहार के मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि भागलपुर की घटना लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

कब कब बम विस्फोट

22 जनवरी 2022 को हबीबपुर के करोड़ी बाजार में घर में बम फटा। इस बम विस्फो

 में दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। 

9 दिसबंर 2021 को नाथनगर स्टेशन के पास कूड़े की ढेर में बम फटा। बम विस्फोट में कूड़ा चुनने गए एक व्यक्ति की मौत।

11 दिसंबर 2021 को  मोमिन टोला में बम फटा। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री