पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वैन में गैस सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मिनी बस से टक्कर लगने के बाद एक वैन में गैस सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, घटना रविवार को गुजरांवाला में हुई।

इसे भी पढ़ें: ओबीसी संबंधी विधेयक का समर्थन करेंगे, इसे पेश करने के साथ ही पारित किया जाए: विपक्ष

प्राथमिक जांच में अधिकारियों को पता चला है कि वैन यात्रियों को लेकर रावलपिंडी से गुजरांवाला जा रही थी। वैन को एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वैन में पीछे की ओर लगा सिलेंडर फट गया। हादसे में दस लोग मारे गए। खबर के अनुसार, हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

प्रमुख खबरें

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह