बोस्निया में एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

बोस्निया के उत्तरपूर्वी शहर तुजला में एक आवासीय इमारत में आग लगने से मंगलवार को कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी और बोस्निया मीडिया ने यह जानकारी दी।

कैंटोनल नेता इरफान हालिलागिक ने समाचारपत्र को दिए एक बयान में पुष्टि की कि मौतें हुई हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। हालिलागिक ने कहा, ‘‘हम अब विचार कर रहे हैं कि निवासियों को कहां ठहराया जाए।’’

अखबार और अन्य बोस्नियाई मीडिया संगठनों ने भीषण आग की खबरें पुलिस सूत्रों के हवाले से प्रकाशित की हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक सार्वजनिक रूप से विवरण की पुष्टि नहीं की है।

इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाली रुजा काजिक ने कहा कि वह सोने चली गईं थीं तभी उन्होंने ‘‘जोरदार आवाज’’ सुनीं और ऊपरी मंजिलों से आग की लपटें देखीं। मीडिया में जारी घटनास्थल की तस्वीरों में आवासीय इमारत की एक मंजिल पर आग लगी दिखायी दे रही है। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने इमारत को खाली करा लिया।

प्रमुख खबरें

बच्चों को Online खतरों से बचाने के लिए Malaysia का सख्त कानून, 16 साल से कम उम्र के लिए Social Media बैन

PM SVANidhi ने जोड़े 55 लाख Digital Street Vendors, 6 साल में बदली 75 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी

Travel Tips: थाईलैंड में लंबी छुट्टियों का सपना टूटा? 60 दिन की Visa-Free Entry खत्म, अब सिर्फ 15 दिन का Stay

CBSE OSM Scam: सिस्टम में सेंध का आरोप, Jairam Ramesh ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई