बिहार में कोरोना से 10 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 1,52,192 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

पटना। बिहार में कोविड-19 से गत पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों की मौत हो जाने से प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 775 हो गई। वहीं बिहार में अबतक 1,52,192 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्वी चंपारण में पांच, मधेपुरा दो तथा बक्सर- गया-समस्तीपुर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 बीमारी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 775 हो गई। बिहार में मंगलवार अपराहन चार बजे से बुधवार चार बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,498 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक कोविड-19 के 1,52,192 मरीज सामने आ चुके हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,22,121 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2,029 मरीज ठीक हुए। बिहार में अबतक कुल 44,50,714 नमूनों की जांच हुई। वहीं अबतक कुल 1,35,791 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के 15,625 उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर 89.22 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता