Sri Lanka में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत, छह अन्य लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

श्रीलंका में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ और बारिश संबंधी अन्य घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग लापता हैं।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रविवार को राजधानी कोलंबो और सुदूर रतनपुरा जिले में छह लोगों की बहने और डूबने से मौत हो गई जबकि पहाड़ों से मिट्टी कट कर मकानों पर गिरने से तीन अन्य लोगों की जान चली गई। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई। रविवार से छह लोग लापता हैं।

केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार तक 5,000 से अधिक लोगों को बचाव केंद्र ले जाया गया है और 400 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पीड़ितों को बचाने और भोजन व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए नौसेना और थलसेना के जवानों को तैनात किया गया है। श्रीलंका में मई के मध्य में भारी मानसूनी बारिश होने के बाद से मौसम प्रतिकूल है। इससे पहले कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ उखड़ गए, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार

Bhadohi में इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी, Cyber Crime केस दर्ज

Lalita Saptami: राधा रानी की प्रधान ललिता सखी का पूजन आज, इस विधि से लगाएं भोग व आरती

झारखंड के FJCCI ने UPI लेनदेन पर MDR शुल्क वापस लेने की वित्त मंत्री से की मांग