छत्तीसगढ़ सरकार जल्द करेगी 10 हजार शिक्षकों और डाक्टरों की भर्ती, सीएम बघेल ने सदन में की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की है कि वह राज्य में 10,000 स्कूली शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करेगी। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार शाम राज्य विधानसभा में चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट के मांग प्रस्तावों पर हुई बहस का जवाब देते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘10,000 नए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। 1998 से अब तक राज्य सरकार 14,000 शिक्षकों की भर्ती की है...।’’ बघेल ने कहा कि पशुओं के इलाज के लिए जल्द ही 163 सचल (मोबाइल)पशु चिकित्सा इकाइयां शुरू की जाएंगी, जिसके लिए अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: हाथरस में डंपर की चपेट में आने से छह कावंड़ियों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र द्वारा राज्य को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों को कम करने के बावजूद, वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य की राजस्व प्राप्ति 79,688 करोड़ रुपये थी, जिसमें राज्य से 41,000 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति शामिल है, जबकि केंद्र से यह 38,688 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान, राज्य सरकार ने 2021-22 की पहली तिमाही में जन कल्याण कार्यों और पूंजीगत व्यय के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने के लिए 4,000 करोड़ रुपये का बाजार ऋण लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऋण राशि में से 3000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। चर्चा के बाद विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए 2904.42 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया। पहले अनुपूरक बजट के पारित होने के साथ, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल राज्य बजट का आकार बढ़कर 1,15,507 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रमुख खबरें

मोदी ने ठुकराया दोस्त पुतिन का ये ऑफर, सबक सिखाना जरूरी था!

Karnataka Voter List विवाद: Congress Minister बोले- SIR पूरी तरह सही, 1 करोड़ नाम कटना जायज

फर्जी कंपनी निदेशक बन बैंक से 22.56 लाख ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, Delhi Police ने की कार्रवाई

MLC Election: सर्टिफिकेट लेकर ही लौटें, Akhilesh Yadav का Varanasi में सपा कार्यकर्ताओं को निर्देश