नाइजीरिया के तट पर अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविकों को किया रिहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

इस्तांबुल। नाइजीरिया के तट पर ‘‘समुद्री डाकुओं’’ द्वारा अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविकों को रिहा कर दिया गया है। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने शुक्रवार को यह खबर दी। एजेंसी ने बताया कि नाविकों की सेहत ठीक है। उन पर सशस्त्र लोगों ने उस समय हमला कर दिया था जब वे एक नौवहन कंपनी के मालवाहक जहाज पर सवार थे।

इसे भी पढ़ें: राजनयिक की हत्या के बाद तुर्की ने इराकी कुर्दिस्तान पर किया हवाई हमला

बंधकों की रिहाई के बारे में अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। तुर्की की मीडिया ने कंपनी के एक बयान के हवाले से गत महीने कहा था कि जहाज पर ‘‘समुद्री डाकुओं’’ ने उस समय हमला किया जब वह कैमरून से आइवरी कोस्ट जा रहा था। डाकुओं ने नाविकों का फिरौती के लिए अपहरण किया था। 

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA