क्या आप भी Smartphone के Volume Button से सिर्फ आवाज़ कंट्रोल करते हैं? जानें ये 10 Secret Tricks

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 03, 2026

प्रतिदिन हम सभी फोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ चीजों के बारे में पता भी नहीं होता है। असल में कई लोग तो सालो-साल फोन चलाते है, लेकिन नहीं जानते हैं कि उनके फोन के वॉल्यूम बटन केवल आवाज घटाने-बढ़ाने के लिए नहीं होते हैं।

फोटो-वीडियो करें शूट

वॉल्यूम बटन आपके फोन के लिए एक कैमरा बटन की तरह कार्य करता है। जो कि आपके फोन में कैमरा ओपन हो, तो आप वॉल्यूम बटन दबाकर फोटो क्लिक कर सकते हैं। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर इनसे वीडियो शूट करना बेहद आसान है। वैसे यह बटन तब सबसे ज्यादा काम आते हैं, जब आपको सेल्फी लेना है, तो आप फोन को पकड़े हुए अंगूठे से स्क्रीन पर मौजूद कैमरा शटर बटन दबाने की जगह ज्यादा आसानी से वॉल्यूम बटन दबा सकते हैं। 

जूम करें कंट्रोल

अगर आप अपने फोन के वॉल्यूम बटन में कैमरा जूम भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह फीचर खास तौर पर गूगल के पिक्सल फोन और सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन में मिल जाता है। यदि आप चाहें, तो Open Camera जैसे ऐप्स की मदद से वॉल्यूम बटन से जूम के साथ-साथ ऑटोफोकस और एक्सपोजर कंट्रोल कर सकते हैं।

लॉक स्क्रीन पर रहते हुए कैमरा खोलें

असल में कुछ स्मार्टफोन्स पर वॉल्यूम बटन से लॉक स्क्रीन पर रहते हुए तुरंत कैमरा खोलने का फीचर मिलता है। Redmi जैसे स्मार्टफोन्स की सेटिंग्स में आप Double Press Volume Button फीचर को ऑन कर सकते हैं। इसके बाद वॉल्यूम बटन को दो बार दबाएं और फिर आसानी से तेजी से कैमरा ओपन कर पाएंगे। 

साइलेंट करें कॉल

इतना ही नहीं, आप अपने स्मार्टफोन के वॉल्यूम बटन से आने वाली कॉल को साइलेंट कर सकते हैं। कई बार मीटिंग या किसी जरुरी काम के समय फोन बजने लगे, तो आप समझ नहीं पाते हैं कि फोन को कैसे शांत करें, तो ऐसे में आप वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी एंड्रॉयड फोन पर कॉल आने पर यदि वॉल्यूम बटन को दबाया जाए, तो कॉल साइलेंट हो जाती है।

अलार्म को करें शांत

अगर आप गहरी नींद में सो रहे हैं और आपके फोन का अर्लाम बजने लगा और आपके समझ नहीं आ रहे कैसे शांत करें, तो आप अपने एंड्रॉयड फोन के वॉल्यूम बटन को दबा सकते हैं, तो अर्लाम तुरंत स्नूज हो जाता है। 

पसंद की ऐप तुरंत शुरू करने के लिए

यदि आप चाहें तो अपने फोन के वॉल्यूम बटन से पसंदीदा ऐप को ओपन कर सकते हैं। इसके लिए फोन पर एक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट सेट करना होगा। यह आपको फोन के एक्सेसिबिलिटी मेन्यू में इसके बाद जब आप अपने फोन के दोनों वॉल्यूम बटन को एक साथ दबाए, तो आपकी सेट की हुई ऐप तुरंत खुल जाएगी। दरअसल, इस शॉर्टकट के लिए आप पेमेंट ऐप या व्हाट्लऐप जैसे मैसेजिंग ऐप को सेट कर सकते हैं। इनसे उन ऐप्स तुरंत एक्सेस करना बेहद आसान है।

क्विक-स्टार्ट एक्सेसिबिलिटी ऑप्शन शुरू करना

 - अब आप वॉल्यूम बटन की मदद से फोन के कुछ खास फीचर्स को बिना सेटिंग्स में जाए एक्टिवेट कर सकते हैं।

 - सबसे पहले स्क्रीन को जूम करने वाले  Magnification फीचर या TalkBack को आप वॉल्यूम बटन होल्ड करके तुरंत ऑन कर सकते हैं।

 - फोन को फोर्स रीस्टार्ट करना है। यदि आपका फोन पूरी तरह से हैंग या फ्रीज हो जाए, तो कुछ फोन्स जैसे कि सैमसंग के स्मार्टफोन्स में पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ 7 सेकंड तक दबाकर रखने से फोन जबरन रीस्टार्ट हो जाता है।

बटन मैपर ऐप से कुछ भी करें कंट्रोल

-खासतौर पर वॉल्यूम बटन के ये सभी फीचर्स हर एक ब्रैंड के फोन पर न मिलें। लेकिन आप बटन मैपर जैसे ऐप्स से वॉल्यूम बटन से कोई भी काम कर सकते हैं।

 - इसके अलावा, आप ऐसे बटन को अलग-अलग तरह से दबाने के हिसाब से अलग-अलग काम करने का ऑप्शन भी देता है।

 - इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी पड़ती है और इससे टॉर्च जलाने से लेकर स्क्रीनशॉट लेने जैसे कई तरह के काम वॉल्यूम बटन से किए जा सकते हैं।

गाने बदलना के लिए करें इस्तेमाल

- इसके लिए आप कई स्मार्टफोन्स में वॉल्यूम बटन की मदद से म्यूजिक ट्रैक बदलने का ऑप्शन मिलता है। 

 - ऐसे में आप गाने सुनते हुए फोन को जेब से बाहर निकाले बिना ही गाने बदल सकते हैं।

 - यदि आपके फोन में ऐसा फीचर नहीं है, तो आप  Skip Track फीचर की मदद से अपने फोन के वॉल्यूम बटन के सॉन्ग चेंज करने वाला रिमोट बना सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: एम्बोलो-एनदोये के गोल से जीता स्विट्जरलैंड, Round of 16 में बनाई पक्की जगह

Adani Enterprises QIP को मिलीं ₹38,000 करोड़ की Bids, मांग देख कंपनी ने बढ़ाया इश्यू साइज

Paris में बोलीं वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman- विकसित भारत 2047 की यात्रा में भागीदार बनें फ्रांस के निवेशक

England vs Mexico मैच से पहले कोच Tuchel की चिंता, बोले- Altitude मेक्सिको के लिए बहुत बड़ा फायदा है