दीपावली पर पटाखा फोड़ रहे 10 वर्षीय बच्चे की मौत, जाने कैसे हुआ हादसा

By दिनेश शुक्ल | Nov 16, 2020

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के करंजिया जनपद क्षेत्र में गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम गोरखपुर में रविवार दोपहर के समय पटाखा फोड रहे एक 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ टीन के डिब्बे में रखकर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान डिब्बे का एक टुकड़ा उचटकर उसके गले में जा घुसा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। 

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत