शर्मनाक!! 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदों ने किया बार-बार बलात्कार, हुई गर्भवती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

पालघर। महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के शिकायत दर्ज कराने के बाद 12 वर्षीय एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोखाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों नाबालिग पड़ोसी हैं।

शिकायत के मुताबिक लड़का पिछले चार महीने से बच्ची से बलात्कार कर रहा था।’’अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की। उसके माता-पिता जब उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए तो उन्होंने उसके गर्भवती होने की बात कही। पीड़िता के माता-पिता ने जब उससे पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मीटू अभियान में आलोक नाथ और सौमिक सेन का नाम आने से थी हैरान: माधुरी दीक्षित

इसके बाद उन्होंने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लड़के के खिलाफ भादंवि की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार लड़के को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

DR. Krithika Reddy Murder | वाइट कोट के पीछे छुपा हत्यारा! एनेस्थीसिया के ओवरडोज से पत्नी को सुलाया मौत की नींद, गर्लफ्रेंड को भेजा गुमराह करने वाला मैसेज

Assam Elections 2026: CM Himanta की अपील, लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें, नया असम बनाएं

सीजफायर के नाम पर धोखाधड़ी? अब पीछे नहीं हटेगी अमेरिकी सेना, Donald Trump की ईरान को दो-टूक चेतावनी

Jaya Bachchan Birthday: Bollywood से Politics तक, Jaya Bachchan का दमदार सफर, 78 की उम्र में भी कायम है रुतबा