By Neha Mehta | Apr 09, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की। असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।
उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और असम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।” शर्मा गुवाहाटी की जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना चार मई को होगी।