10 साल की मासूम से किया रेप, अदालत ने सुनाई 142 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2022

केरल के पठानमथिट्टा की एक पोक्सो अदालत ने 10 साल की बच्ची के साथ दो साल तक यौन उत्पीड़न करने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति को 142 साल के कठोर कारावास और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत ने व्यक्ति को सजा सुनाई और कहा कि अगर आरोपी ने जुर्माना नहीं भरा तो उसे तीन साल और कारावास भुगतना होगा। यह जिले में एक पॉक्सो मामले में किसी आरोपी को दी गई अधिकतम सजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले अगस्त में केरल की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग सौतेली बेटी के साथ रेप के मामले में व्यक्ति को पॉक्सो के तहत कई अपराधों में कुछ 30 साल कैद की सजा सुनाई थी। 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल का बीजेपी पर हमला, पूछा- बीजेपी-RSS को लोगों द्वारा चुनी सरकार को गिराने का क्या अधिकार?

पथानामथिट्टा जिला पुलिस ने कहा, "मामले में जहां प्रमुख पोक्सो अभियोजक वकील जेसन मैथ्यूज अभियोजन पक्ष के लिए पेश हुए, गवाह के बयान, मेडिकल रिकॉर्ड और सबूत अभियोजन पक्ष के पक्ष में मजबूत थे। तिरुवल्ला पुलिस निरीक्षक हरिलाल ने मामला दर्ज किया और जांच की और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। जिला पुलिस ने कहा कि कुल 142 साल का कठोर कारावास और पोक्सो के तहत सूचीबद्ध अपराधों के लिए आरोपियों पर कुल 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार