दलित महिला के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 वर्ष का कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

उत्तर प्रदेश के कौशांबी की एक अदालत ने दलित विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को शुक्रवार को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पंकज सोनकर ने बताया कि 11 मार्च, 1997 को सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित विवाहिता महिला ने तहरीर देकर बताया कि खेत से चारा लेकर घर लौटते समय अवधेश शुक्ला ने उसे खेत में खींच कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में थाना सैनी में संबंधित कानून की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे के दोषसिद्ध अभियुक्त अवधेश शुक्ला को शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एससी /एसटी एक्ट) शिरीन जैदी ने 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और 6,000 रुपये अर्थदंड लगाया।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री