संजय झा ने कहा- 100 नेताओं ने सोनिया से नेतृत्व परिवर्तन की मांग की, कांग्रेस ने दावे को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और निलंबित नेता संजय झा ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के करीब 100 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व परिवर्तन और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के पारदर्शी चुनाव की मांग की है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने झा के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि ‘भाजपा और फेसबुक की सांठगांठ’ से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें की जा रही हैं। झा ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा अनुमान है कि कांग्रेस की आंतरिक गतिविधि से नाराज करीब 100 कांग्रेस नेताओं (सांसदों समेत) ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि राजनीतिक नेतृत्व बदलाव हो और सीडब्ल्यूसी का पारदर्शी चुनाव हो।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में सब ठीक नहीं, दिग्विजय सिंह ने खड़े किए सवाल 

पिछले दिनों कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र और कामकाज को लेकर सवाल करने के बाद झा को प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था और पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उनके दावे को खारिज करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से फरमान जारी किया गया है कि फेसबुक से ‘सांठगांठ’ से ध्यान भटकाने के लिए उस पत्र के बारे में चर्चा की जाए जो किसी कांग्रेस नेता ने लिखा ही नहीं।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता