Mauritius में दौड़ेगी भारत की 100 बस, PM मोदी ने दिया गिफ्ट

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2025

मॉरीशस के पीएम रामगुलाम से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे मेरे संसदीय क्षेत्र में पीएम रामगुलाम का स्वागत करने का अवसर मिला। भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं हैं, भारत मॉरीशस के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा रहा है और ये भारत के लिए गर्व की बात है। भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र मॉरिशस में स्थापित हो चुका है। मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें दी जा रही हैं, जिसमें से 10 पहुंच चुकी हैं। 

भारत और मॉरीशस के बीच हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आईआईटी मद्रास और भारतीय वृक्षारोपण प्रबंधन संस्थान ने मॉरीशस विश्वविद्यालय के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार में हमारी साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे। एक स्वतंत्र, खुला, सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध हिंद महासागर हमारी साझा प्राथमिकता है। भारत मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा और समुद्री क्षमता को मज़बूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत हमेशा हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियादाता और सुरक्षा प्रदाता के रूप में खड़ा रहा है। मॉरीशस के तटरक्षक जहाज़ का भारत में नवीनीकरण किया जा रहा है। उनके 120 अधिकारियों को भी भारत में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं और अगले पाँच वर्षों तक ईईजेड का संयुक्त सर्वेक्षण, नेविगेशन, चार्ट और हाइड्रोग्राफी डेटा में आपसी सहयोग किया जाएगा। 

मॉरीशस में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का नया निदेशालय स्थापित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारत मॉरीशस को उसके ऊर्जा परिवर्तन में सहायता कर रहा है। मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें प्रदान की जा रही हैं, जिनमें से 10 बसें पहले ही पहुँच चुकी हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में संपन्न व्यापक साझेदारी समझौता इसे और गति प्रदान करेगा। हमने टैमरिंड फॉल्स में 17.5 मेगावाट के फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में सहयोग करने का निर्णय लिया है। अब तक 5,000 से अधिक मॉरीशस नागरिकों ने भारत में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मेरी मार्च यात्रा के दौरान, 500 सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया था। मुझे बहुत खुशी है कि पहला बैच वर्तमान में मसूरी में प्रशिक्षण ले रहा है। आज, हमने निर्णय लिया है कि मॉरीशस में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का एक नया निदेशालय स्थापित किया जाएगा, और जल्द ही हम मॉरीशस में मिशन कर्मयोगी के प्रशिक्षण मॉड्यूल भी शुरू करेंगे।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!