100 किलो बारूद और 1000 डेटोनेटर हुए चोरी, पुलिस कर रही है जांच

By Suyash Bhatt | Nov 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामनगर के बिहारगंज स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की मैगजीन से भारी मात्रा में विस्फोटक चोरी हो गया है।  जानकारी के मुताबिकमैगजीन में सेंध लगाकर 100 किलो से ज्यादा बारूद और 1000 से ज्यादा डेटोनेटर चोरी कर ले गए।

आपको बता दें कि शुरुआत में फैक्ट्री प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन सूचना लीक होते ही रामनगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। नियम के मुताबिक मैगजीन में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के अलावा CCTV कैमरे से नज़र रखने का प्रावधान है। 

वहीं बड़ी मात्रा में चोरी किए गए विस्फोटक से पूरे सतना को एक ही धमाके में उड़ाया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और पुलिस बल के साथ सतना एसपी मौके पर पहुंचे है।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, हार के मुख्य बिंदुयो पर होगी चर्चा 

एसपी ने कहा कि बड़े मामले की जांच तफ्तीश के बाद जल्द खुलासा किया जाएगा। घटना से एक तरफ सीमेंट प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। पूरा मामला संदेहास्पद लग रहा है। आशंका है कि अल्ट्राटेक प्रबंधन किसी बड़े घोटाले को छिपाने का प्रयास तो नहीं कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Kotia सीमा विवाद पर Naveen Patnaik ने सीएम माझी को लिखा पत्र, केंद्र से दखल की मांग

Ghaziabad Court ने बैंक धोखाधड़ी में बरी 2 आरोपियों को PMLA में दोषी ठहराया

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16