Tanya Mittal का Wedding वाला Video वायरल, बोलीं- 'तैयारियां शुरू', फैंस बोले- दूल्हा कौन है?

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 26, 2026

बिग बिस 19 से अपनी पहचान बनाने वाली तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। बिग बॉस में तान्या ने अपनी अमीरी के बड़े-बड़े दावे किए है जिससे वह हमेशा सुर्खियों बनीं रहती है। लेकिन इस बार तान्या अमीरी को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। तान्या ने पिछले कुछ समय में इंस्टाग्राम पर कई ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप कयास लगा सकते हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। 


दरअसल, कुछ महीनों पहले रेडिट पर एक पोस्ट काफी वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि तान्या फरवरी में शादी करने वाली हैं और अब उनकी पोस्ट से खबर पता चल रही है। इन फोटोज को देखकर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर ने कमेंट सेक्शन में तान्या से उनके होने वाले दूल्हे को लेकर सवाल करने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।


लहंगे में नजर आ रही तान्या मित्तल


कुछ समय पहले तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो दुल्हन वाले लहंगे में नजर आ रही है। बता दें कि, ये वीडियो किसी लहंगा शोरुम का था, जहां तान्या लहंगा ट्राई करके देख रही हैं। इस वीडियो में तान्या चेंजिंग रूम से लहंगा पहनकर बाहर आती दिखती हैं, जहां शोरूम का स्टाफ उन पर फूलों की वर्षा करता है और तालियों से उनका स्वागत करता है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “और तैयारियां शुरू…”, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इसके बाद उन्होंने एक और लहंगा ट्राई करते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “क्या ये लहंगा उन्हें पसंद आएगा?” वहीं दुबई से शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में वह नाश्ता करती नजर आती हैं, लेकिन कमरे में रखे कई भारी-भरकम लहंगे भी दिखाई देते हैं, जिनका जिक्र वह खुद वीडियो में करती हैं।


क्या सच में तान्या मित्तल शादी करने जा रही है?


फैंस तान्या मित्तल की इन फोटोज और वीडियोज देखकर उनकी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, एक यूजर ने लिखा, फाइनली वो दिन आ गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत दुल्हन बनेंगी। अन्य यूजर ने लिखा है कि, वो लकी इंसान कौन है? इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, ये शादी नहीं पक्का कोई शादी का शूट होगा। हालांकि, तान्या मित्तल ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन उनकी ये वीडियोज तेजी से वायरल हो रही है। अब ये देखना है कि तान्या सचमुच में शादी कर ही हैं या फिर कोई शूट है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

NCERT Controversy पर PM Modi नाराज, Cabinet Meeting में जताई थी गहरी नाराजगी

Amalaki Ekadashi Puja Vidhi: आंवला पेड़ की पूजा से खुलेंगे भाग्य, जानें सही विधि और Powerful Mantra

Vinayak Damodar Savarkar Death Anniversary: सिर्फ क्रांतिकारी नहीं, हिंदुओं की 7 बेड़ियां तोड़ने वाले Social Reformer भी थे वीर सावरकर

Anandi Gopal Joshi Death Anniversary: 9 साल में शादी, 22 में मौत, पढ़ें देश की First Lady Doctor की कहानी