सफाई कर्मचारियों की बीमा राशि में 100 प्रतिशत वृद्धि, 16 हजार से अधिक सफाईकर्मी होगें लाभान्वित

By दिनेश शुक्ल | Jun 15, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारीयों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नियमित सफाई कर्मचारियों की बीमा राशि में 100 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। इसका लाभ एक जुलाई, 2020 से मिलेगा। जिसके आदेश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिए गये हैं। इस आदेश से वर्तमान में कार्यरत 16 हजार से अधिक सफाई कर्मचारी और आगामी समय में इस पद पर भर्ती होने वाले कर्मचारी लाभान्वित होंगे। आदेश जारी होने के बाद अब नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिये लागू समूह बीमा योजना में मृत्यु पर पहले की तुलना में दोगुनी राशि मिलेगी। अब सामान्य मृत्यु पर एक लाख रुपये और दुर्घटनाजनित मृत्यु पर 2 लाख रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि क्रमश: 50 हजार और एक लाख रुपये थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की