मैक्सिको में मानव तस्करों के चंगुल से बचाई गईं 100 महिलाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2018

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको पुलिस ने लातिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप की 100 महिलाओं को देह व्यापार तस्करों के चंगुल से बचाया है और मानव तस्करी के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा विभाग के एक बयान के अनुसार कल मध्य मैक्सिको सिटी में एक वेश्यालय पर छापा मार कर महिलाओं को रिहा कराया गया। ये महिलाएं लातिन अमेरिका के मैक्सिको, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, पराग्वे तथा वेनेजुएला और पूर्वी यूरोप के हंगरी, यूक्रेन और रूस की निवासी हैं।

मैक्सिको पुलिस ने हाल ही में कई तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़ा किया है। इन महिलाओं को नौकरियां देने जैसे मॉडल बनाने आदि का झांसा देकर अपहरण कर लिया जाता है और फिर इन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जाता है।

 

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh और Smriti Irani आज करेंगे नामांकन, रोड शो में भाजपा के कई बड़े नेता भी होंगे शामिल

PM Modi पर चुनावी बैन की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, छह साल रोक लगाने की मांग

Indian Tourism: संपूर्ण भारत दर्शन का देखते हैं सपना तो इस तरह बनाएं प्लान, खर्च हो सकते हैं इतने रुपए

MDH-Everest की मुश्किल अब अमेरिका में भी बढ़ी