West Asia Conflict | पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

By रेनू तिवारी | Mar 11, 2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास के सफल प्रयासों और कतर एयरवेज के सहयोग से मंगलवार को लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Voter List: Supreme Court की सख्त चेतावनी, 'Judicial Officers पर उंगली उठाने की कोशिश न करें'

इसमें यह भी बताया गया कि कतर एयरवेज की एक उड़ान बुधवार को नयी दिल्ली के लिए निर्धारित है। दूतावास ने कहा कि वह 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी पारगमन वीजा पर सलवा सीमा के रास्ते सऊदी अरब जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाना जारी रखे हुए है। दूतावास ने बताया, “कतर में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम सऊदी अरब से उड़ान भरकर भारत पहुंच गयी है।

संकट के बीच भारत की प्रतिबद्धता

पश्चिम एशिया में अस्थिरता के कारण कई भारतीय नागरिक यात्रा संबंधी बाधाओं का सामना कर रहे थे। भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास की त्वरित सक्रियता ने यह सुनिश्चित किया है कि संकट में फंसे नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाए। मानवीय आधार पर की गई इस पहल से उन परिवारों ने बड़ी राहत की सांस ली है, जिनके परिजन वहां फंसे हुए थे। 

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस