युद्ध के 10वें दिन यूक्रेन का बड़ा दावा, अब तक रूस के 10 हजार सैनिकों को किया ढेर, 269 टैंक भी किए तबाह

By अनुराग गुप्ता | Mar 05, 2022

कीव। यूक्रेन और रूस के बीच 10 दिन से युद्ध जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि उनकी सेना ने अभी तक रूस के 10,000 सैनिकों को ढेर किया है। हालांकि यूक्रेन ने यह जानकारी नहीं दी कि उनके कितने सैनिक हताहत हुए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन ने रूस के 269 टैंकों को तबाह करने का भी दावा किया है। 

इसे भी पढ़ें: रूसी गोलाबारी से यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में लगी आग, जानें वास्तव में विश्व आपदा के कितने करीब हैं? 

यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर पर बनी सहमति

रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर पर सहमत हो गई है, ताकि वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसियों ने रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि मॉस्को यूक्रेनी बलों के साथ कुछ निकासी मार्गों पर सीजफायर के लिए सहमत हो गया है, ताकि नागरिकों को दक्षिण-पूर्व में रणनीतिक लिहाज से अहम बंदरगाह शहर मारियुपोल और पूर्वी शहर वोल्नोवाखा से सुरक्षित निकालने में मदद मिल सके। हालांकि, यूक्रेनी सेना की तरफ से अभी सीजफायर की कोई पुष्टि नहीं की गई है और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि निकासी मार्ग कब तक खुले रहेंगे।

प्रमुख खबरें

ठाणे में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला मेडिकल प्रतिनिधि अमित प्रजापति गिरफ्तार

CPI ने BRICS घोषणापत्र का किया स्वागत, वैश्विक व्यवस्था में सुधार की वकालत की

Womens Asia Cup फाइनल में Sri Lanka को 72 रन से हराकर भारत ने जीता आठवां खिताब

Womens Asia Cup जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार