Women's Asia Cup जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे साल भी जारी रहा जब खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने यहां श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता। खिताबी जीत के बाद हालांकि पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आईं।

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पिछले साल ट्रॉफी के बिना ही मंच पर जश्न मनाया था। इस बार बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा नंदनी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पदक दिए जाने के बाद भी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मैदान पर नहीं लौटीं। श्रीलंकाई टीम ने नकवी से उपविजेता का चेक स्वीकार किया।

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट के अंतरिम प्रमुख एरान विक्रमरत्ने ने टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पदक प्रदान किए। नकवी ने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को पुरस्कार प्रदान करने के बाद तुरंत स्टेडियम छोड़ दिया। पिछले साल के विपरीत इस बार वह हालांकि ट्रॉफी अपने साथ लेकर नहीं गए।

प्रमुख खबरें

ठाणे में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला मेडिकल प्रतिनिधि अमित प्रजापति गिरफ्तार

CPI ने BRICS घोषणापत्र का किया स्वागत, वैश्विक व्यवस्था में सुधार की वकालत की

Womens Asia Cup फाइनल में Sri Lanka को 72 रन से हराकर भारत ने जीता आठवां खिताब

Anandiben Patel ने सभी विषयों में AI शामिल करने और कार्ययोजना बनाने पर दिया जोर