Jharkhand Govt. का एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को 10,000 युवाओं को नौकरी मिलेगी: Hemant Soren

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को 10,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

सोरेन ने पिछले साल 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 56 सीट पर जीत हासिल की थी।

सोरेन ने रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ मैदान में अपने दादा सोबरन सोरेन की 68वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, शुक्रवार को हमारी सरकार काएक वर्ष पूरा हो रहा है। इस मौके पर हम 10,000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार देंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में स्वरोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, सरकार 2050 तक झारखंड को समृद्ध और दिल्ली, मुंबई तथा गुजरात से भी बेहतर बनाने के विजन पर काम कर रही है। सोरेन ने लोगों से एकजुट होकर राज्य के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं कहता रहा हूं कि हमारी सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांवों से काम करती है। हमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और किसानों को समृद्ध बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि वे उनका लाभ उठा सकें। हमें बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद करने होंगे और इसके लिए मुझे लोगों के समर्थन की जरूरत है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Dutee Chand Birthday: भारत की गोल्डन गर्ल, जिसका 100m National Record आज भी है अटूट

Explained Rule 349 | संसद में घमासान: नियम 349 और पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब पर क्यों छिड़ा विवाद?

टैरिफ पर ट्रंप ने अभी भी नहीं खोले हैं पूरे पत्ते! भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बीच कई सवाल बाकी

Israel में गूंजी PM मोदी की पहल! एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए 300 पौधे; कोच्चि यहूदियों की बस्ती में मना तू बिश्वात