UCIL Vacancy 2025: UCIL में 107 सरकारी नौकरियां, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, करें अप्लाई

By अनन्या मिश्रा | Dec 09, 2025

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि इस भर्ती में कुल 107 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी, माइनिंग मेट-सी और बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए जैसे कई पद शामिल हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 01 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक 2025 तक UCIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: IB MTS 2025: IB MTS 2025 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

क्वालिफिकेशन

इस भर्ती के लिए हर एक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। माइनिंग मेट-सी पद के लिए कैंडिडेट्स के पास वैध DGMS योग्यता प्रमाणपत्र का होना जरूरी है। इसके साथ ही इन उम्मीदवारों के पास खनन मेट या फोरमैन प्रमाणपत्र होना जरूरी है। वहीं वाइंडिंग इंजन ड्राइवर बी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का मैट्रिक पास होना जरूरी है। इन उम्मीदवारों के पास प्रथम श्रेणी वाइंडिंग इंजन चालक का प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

इसके साथ ही बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का मैट्रिक पास होना जरूरी है। इन उम्मीदवारों के पास प्रथम श्रेणी बॉयलर अटेंडेंट प्रमाणपत्र होना चाहिए। वहीं इस पद पर आवेदन करने के लिए युवाओं के पास जरूरी प्रमाणपत्र सरकारी बोर्ड होना आवश्यक है।

एज लिमिट

माइनिंग मेट-सी पद के लिए आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल है। इसके अलावा बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल निर्धारित की गई है।

फीस

इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। बता दें कि एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूबीडी और विभागीय उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी वाले उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन फीस देना होगा।

जानिए कैसे करें आवेदन

आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले UCIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

फिर Recruitment/Career Section पर क्लिक करें।

अब इस पोस्ट से संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

लास्ट में आवेदन सबमिट करें और एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

प्रमुख खबरें

BJYM में Shagun Parihar समेत 7 उपाध्यक्ष नियुक्त, Maithili Thakur राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: YSRCP ने लगाया TDP पर नामांकन रोकने का आरोप

Marco Rubio ने Mumbai में 26/11 स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा प्रमुख से ली हमले की जानकारी

Tiger Shroff की कार पर गोलीबारी मामले में Delhi Police ने दो महिलाओं समेत चार पकड़े