Odisha की Chilka Lake में इस सर्दियों में आए 10.93 लाख प्रवासी पक्षी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2023

भुवनेश्वर/बेरहामपुर। ओडिशा की प्रसिद्ध चिल्का झील में इस वर्ष सर्दी के मौमस में 10.93 लाख प्रवासी पक्षी आए ,जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 प्रतिशत अधिक हैं। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। बुधवार को हुई गणना के अनुसार इस वर्ष झील में कुल 11,31,929पक्षी आए,जिनमें से 10.93 लाख प्रवासी पक्षी हैं। इस हिसाब से पिछले वर्ष के मुकाबले कम से कम 57,000 पक्षी इस वर्ष अधिक आए। गणना के दौरान पक्षियों की कुल 184 प्रजातियां पाई गईं। प्रवासी पक्षियों के अलावा सर्वेक्षण में झील में 38,880 स्थानीय पक्षी देखे गए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और संघ की ‘विभाजनकारी’ विचारधारा से मुकाबले का जरिया है ‘भारत जोड़ो यात्रा’ : कांग्रेस

झील में नलबाना पक्षी अभयारण्य में गणनाकारों को कुल 3,42,897 पक्षी मिले। कुल 134 लोगों को गणना के काम में लगाया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि झील को 21 हिस्सों में बांटा गया था। दो इकाइयां सड़क मार्ग से और 19 नौका से गईं। प्रत्येक इकाई का प्रमुख एक पक्षी विशेषज्ञ था इसमें तीन से पांच सदस्य और एक स्थानीय गाइड था।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव, IT कंपनियों में बिकवाली का दौर, बाज़ार की अगली चाल पर निवेशकों की नज़र

Vijay Hazare Trophy: विराट-रोहित की वापसी, पर फैंस लाइव मैच से वंचित, बिना दर्शकों के होगा खेल

भारत की महिला टीम का दबदबा बरकरार, श्रीलंका को दूसरे टी20 में भी आसानी से हराया

अरावली में कोई माइनिंग लीज नहीं दी जाएगी, विवाद के बीच केंद्र का स्पष्टीकरण, संरक्षित क्षेत्र का किया जाएगा विस्तार