Vijay Hazare Trophy: विराट-रोहित की वापसी, पर फैंस लाइव मैच से वंचित, बिना दर्शकों के होगा खेल

By Ankit Jaiswal | Dec 24, 2025

घरेलू क्रिकेट के मैदानों पर एक बार फिर बड़े नामों की वापसी हो रही है और इसी बीच दर्शकों की उत्सुकता भी चरम पर है, लेकिन इस बार फैंस को थोड़ी निराशा झेलनी पड़ सकती हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले सिक्किम और फिर उत्तराखंड के खिलाफ खेलेंगे। मुंबई के ये दोनों मुकाबले जयपुर में आयोजित किए जा रहे हैं, जहां स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

हालांकि, सबसे अहम बात यह है कि इन हाई-प्रोफाइल मुकाबलों का सीधा प्रसारण नहीं होगा। बता दें कि जियोस्टार इस सीजन का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है, इसके बावजूद दिल्ली बनाम आंध्र और मुंबई बनाम सिक्किम के मैच न तो टीवी पर दिखाए जाएंगे और न ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम होंगे।

ऐसे में फैंस को स्कोर अपडेट और मैच से जुड़ी जानकारी के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ेगा हैं, जबकि विराट और रोहित की घरेलू क्रिकेट में यह वापसी चयनकर्ताओं की नजर में काफी अहम मानी जा रही।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा