असम में कोविड-19 के हालात के चलते 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

गुवाहाटी। असम सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न हालात के मद्देनजर इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने यह जानकारी दी। मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) व ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) समेत अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 800 पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

पेगु ने कहा परिणाम रिकॉर्ड आधारित होंगे, विषय आधारित नहीं। वे स्कूलों और बोर्डों में उपलब्ध रिकॉर्ड पर आधारित होंगे। मंत्री ने कहा कि दोनों समितियां एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश कर देंगी और 31 जुलाई तक दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर