नए साल के पहले दिन एमपी के किसानों के खातों में ट्रासंफर हुए "किसान सम्मान निधि योजना" की 10वीं किस्त

By सुयश भट्ट | Jan 01, 2022

भोपाल। नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त  जारी की। पीएम ने 10 करोड़ से अधिक किसान को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी की।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी ने 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिया नए साल का तोहफा, जारी की पीएम-किसान की 10वीं किस्त 

दरअसल इसे लेकर पीएम मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा कि- ”नए साल 2022 का पहला दिन देश के अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा। दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इसके तहत 20 हजार करोड़ रु की राशि के ट्रांसफर से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ होगा।

वहीं पिछले साल भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 25 दिसंबर, 2021 को किस्त जारी की थी। तब इस योजना के तहत कुल 18,000 करोड़ रुपये 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में भेजे गए थे।

इसे भी पढ़ें:वैष्णो देवी मंदिर मामला: सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, कवींद्र गुप्ता बोले- जो चूक हुई उसके बारे में सभी को विचार करना होगा 

इसी कड़ी में इस योजना के पैसे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा किये जाते हैं। इस योजना के तहत सभी भूमिधारक किसानों को 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता दी जाती है।

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!