MP में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 11 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

भोपाल। भोपाल में भगवान गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार सुबह नाव पलटने से 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई। भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया कि घटना शहर के छोटे तालाब के खटलापुरा पर हुआ। सभी लोग नाव से गणपति विसर्जन के लिए लेकर गए थे। इस हादसे में दो और लोगों के डूबने की आशंका है। उनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे को दुखद बताते हुए घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सरकार र पीड़ित परिवारों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जायेगी। मृतकों के परिजन को सरकार की तरफ़ से 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने के उन्होंने निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश