Pakistan, अफगानिस्तान में भूकंप संबंधी घटनाओं में 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। वहीं ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान में भूकंप से दो लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।

सरकारी समचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, संघीय स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल के निर्देश पर संघीय राजधानी के अस्पतालों में ‘आपात स्थिति’ घोषित की गई है। अफगानिस्तान के लोक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमां अमरखेल ने बताया कि सभी चिकित्सकीय केंद्रों के प्रमुखों को भूकंप संबंधी घटनाओं के हताहतों के उपचार के लिए कर्मचारियों को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: US में गोलीबारी में नाबालिग की मौत, पांच महिलाएं घायल

अंतरराष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस साल जनवरी में इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। ज्ञात इतिहास का सबसे भीषण भूकंप देश में 2005 में आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर

Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस

धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi

तो अब शुभेंदु करेंगे गरबा मर्यादा की भी रक्षा?