US में गोलीबारी में नाबालिग की मौत, पांच महिलाएं घायल

 US shooting
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

मिलवॉकी काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने मारे गए लड़के की पहचान डेवियन पैटरसन के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिलवॉकी। अमेरिका के मिलवॉकी शहर में गोलीबारी की एक घटना में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि पांच युवतियां घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया सोमवार रात 11 बजकर करीब 30 मिनट पर हुई गोलीबारी में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मिलवॉकी काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने मारे गए लड़के की पहचान डेवियन पैटरसन के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Ukraine, Russia ने क्रीमिया के शहर में हमले को लेकर अलग-अलग दावे किए

जांचकर्ताओं ने कहा कि वे अज्ञात संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी किस वजह से हुई। जैकलीन मूर नाम की एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की लगभग तीन साल पहले उसी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूर ने कहा, “15 साल का हो या 14 साल का, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अभी भी एक बच्चा था। किसी ने अपना बच्चा फिर से खो दिया। एक और अश्वेत माता-पिता को अपने बच्चे को दफनाना पड़ रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़