France में दिव्यांगजनों के विश्राम गृह में लगी आग, 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

पेरिस। फ्रांस में दिव्यांगजनों के एक विश्राम गृह में बुधवार को आग लग गयी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी। बचाव अभियान के प्रमुख ने यह जानकारी दी। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने ट्वीट कर कहा कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो रही हैं। हौट-राइन क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन ने कहा कि विंटज़ेनहेम शहर में दिव्यांगजनों के विश्राम गृह में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई, जिसके बाद 17 लोगों को वहां से निकाला गया, जिनमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने करूर भगदड़ को लेकर द्रमुक और पुलिस पर साधा निशाना

मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से मुर्शिदाबाद पहुंचे

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में दादा-पोते की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वेणुगोपाल ने राम मंदिर में चंदा चोरी के कथित मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल, न्यायालय की देखरेख में जांच की मांग की