वंदे भारत मिशन के तहत 11.23 लाख भारतीय विदेश से लाए गए वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2020

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को वंदे भारत मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 11.23 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान में वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण चल रहा है और इसके तहत 19 अगस्त तक 22 देशों के लिये भारत के 23 हवाई अड्डों से 500 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 130 घरेलू फीडर उड़ानों का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक 375 और उड़ानों का संचालन होना हैं। 

प्रमुख खबरें

RCB vs GT: Patidar का ऐलान, हम Final की जंग में सिर्फ Attack करने आए हैं

Coimbatore में IAME Karting Series का आगाज़, F1 रेसर नरेन कार्तिकेयन के बेटे पर टिकी सबकी निगाहें

मुझे ईर्ष्या हुई..., Vijay की TVK को लेकर ऐसा क्यों बोले Andhra के Dy CM Pawan Kalyan

Career Tips: Medical Field में बनाएं Future, 12वीं के बाद करें ये Nursing Courses, मिलेगा शानदार पैकेज