मणिपुर में स्थानीय लोगों से जबरन वसूली के आरोप में 11 उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

मणिपुर के कई इलाकों में स्थानीय लोगों से जबरन वसूली करने के आरोप में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार को इम्फाल पश्चिम, काकचिंग, बिष्णुपुर और थौबल जिलों से यह गिरफ्तारियां की गईं।

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों के पास से कई हथियार और गोलाबारूद जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी प्रोग्रेसिव) के चार उग्रवादी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और 27 कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब

850 तबाही मचाने वाले सुपर किलर, दुश्मनों के खिलाफ भारतीय सेना की बड़ी तैयारी