850 तबाही मचाने वाले सुपर किलर, दुश्मनों के खिलाफ भारतीय सेना की बड़ी तैयारी

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2025

भारतीय सेना समय के साथ खुद को बेहतर बनाने में लगातार जुटी हुई है। हाल ही में दुनिया भर की लड़ाई में देखी गई आधुनिकता को भारत ने सामने से देखा और उससे सीख भी ली। ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभवों के आधार पर भारतीय सेना अब 850 का कामिकाजे ड्रोन खरीदने की तैयारी में है। जिसके लिए लगभग 2000 करोड़ की डिफेंस प्रोक्योरमेंट डील करने जा रही है भारतीय सेना। जिसके तहत खरीदे ड्रोंस का इस्तेमाल थल सेना, वायु सेना, नौसेना और विशेष बलों को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। भारतीय सेना का यह प्रस्ताव खरीद प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। जहां रक्षा सूत्रों के अनुसार इस महीने की आखिरी हफ्ते में होने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की उच्च स्तरीय बैठक में इस खरीद को हरी झंडी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: संदिग्ध गतिविधियों से जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट! सांबा, किश्तवाड़, राजौरी में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान, पुंछ में सेना कमांडर ने लिया जायजा

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर आतंकी मुख्यालयों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में चलाए गए इस ऑपरेशन में, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, भारत ने ऑपरेशन के पहले दिन नौ में से सात आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। बाद में, ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना के खिलाफ भी किया गया, जिसने अपने समर्थित आतंकवादियों के बचाव में जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि सेना के हमलों में हताहतों की संख्या बहुत अधिक थी और इससे सीमा पर दुश्मन के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

प्रमुख खबरें

पीठ में छुरा या वफादारी का कत्ल?... मंत्री ज़मीर अहमद खान के कथित ऑडियो लीक से हिली कांग्रेस

Chandi Ki Chudi: Silver Bangles का नया Fashion Trend, ये Latest Designs आपको देंगे Royal Look

फिरोजाबाद में सनकी आशिक ने डेढ़ साल के मासूम को 8 बार सड़क पर पटका, नाली में फेंकी बच्चे की लाश, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज

8 लाख Followers, फिर भी कार का लालच? Lucknow में Influencer पति पर पत्नी मानसी की हत्या का केस