उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत उत्तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री चुनाव हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के 11 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सिराथू में भाजपा के उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी की डॉक्टर पल्लवी पटेल ने 7,337 मतों से पराजित किया। पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मौर्य के अलावा राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले की थानाभवन सीट पर सपा समर्थित राष्‍ट्रीय लोकदल के अशरफ अली खान से 10 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये। वहीं, बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से राज्‍य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार समाजवादी पार्टी के अताउर्रहमान से 3,355 मतों से पराजित हो गये। योगी के नेतृत्व वाली सरकार में ग्राम्‍य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राम सिंह से 22,051 मतों से पराजित हो गये। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सीट पर सपा के अनिल कुमार से 20,876 मतों से पराजित हो गये।

इसे भी पढ़ें: देश के कोने-कोने तक पहुंचे डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ: सीतारमण

औरैया जिले की दिबियापुर सीट पर राज्‍य मंत्री लाखन सिंह राजपूत समाजवादी पार्टी के प्रदीप कुमार यादव से मात्र 473 मतों के अंतर से पराजित हुए। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार माता प्रसाद पांडेय ने सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को 1,662 मतों से हराया। गाजीपुर सीट पर राज्यमंत्री संगीता बलवंत को समाजवादी पार्टी के जयकिशन ने 1692 मतों के अंतर से पराजित किया।

प्रमुख खबरें

Homemade Ubtan: Natural Skin Care के लिए बेसन और दही से बनाएं देसी Ubtan, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Disha Salian केस में CBI FIR ठाकरे परिवार को बदनाम करने की साजिश, Sanjay Raut का दावा

Rajasthan Municipal Election: CM भजनलाल के गृह क्षेत्र भरतपुर और डीग में निर्दलीयों का दबदबा, 63% वार्ड जीते

Bihar Police SI Exam रद्द करने की मांग को लेकर Patna में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प