त्रिपुरा में 11 मंत्रियों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, विपक्षी दलों ने किया शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

अगरतला। त्रिपुरा में माणिक साहा की अगुवाई वाली नयी सरकार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नौ तथा आईपीएफटी के दो विधायकों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल एस एन आर्य ने यहां राजभवन में भाजपा-आईपीएफटी की गठबंधन सरकार के नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें भाजपा के जिष्णु देव वर्मा, रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया और इंडीजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एनसी देब बर्मा और प्रेम कुमार रियांग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 2 करोड़ नौकरियां, महंगाई समेत कई मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हिंदू-मुस्लिम: महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला

साहा नीत मंत्रिमंडल से आईपीएफटी के मेवेर कुमार जमातिया को हटाया गया है। सुशांत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कहा कि नया मंत्रिमंडल ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के अधूरे सपनों’’ को पूरा करेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘सबकुछ सही दिशा में चल रहा है...इस दौरान केवल तीन दिन का अंतराल आया। हमें नयी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम फिर से शुरू होने की उम्मीद है।’’ पूर्व मंत्रिमंडल में सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री रहे चौधरी ने कहा कि शपथ लेने वाले लगभग सभी विधायक पहले भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में केवल दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं क्योंकि उन्हें इस काम के लिए सक्षम पाया गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।