Chhattisgarh में सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2023

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पूरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा गांव के करीब बोलेरो वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के सोरम—भठगांव के कुछ लोग बुधवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने मरकाटोला गांव जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार जब वे जगतरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन