अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के तटीय शहर में गोलीबारी में 11 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के एक तटीय शहर में रविवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रिवर में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई गोलीबारी में घायल कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन ‘होरी काउंटी’ पुलिस ने किसी घायल की स्थिति की जानकारी नहीं दी।

‘होरी काउंटी’ पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की। ‘लिटिल रिवर’, ‘मायर्टल बीच’ से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में है।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट

27 दिसंबर को बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा