ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

 रक्षा मंत्रालय की सालाना बैठक में पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को सीधे सीधे पिगलेट्स यानी कि यंग पिग्स कह दिया। पुतिन ने कहा कि यूरोप के यंग पिग्स अमेरिका के इशारों पर रूस को तोड़ने के सपने देख रहे थे। लेकिन अब वो सपना पूरी तरह चकनाचूर हो चुका है। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को उम्मीद थी कि रूस को कुछ ही समय में घुटनों पर ला दिया जाए। उसे टुकड़ों में बांट दिया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पुतिन ने साफ शब्दों में कहा कि पिछली अमेरिकी सरकार खासतौर बाइडन के दौर में यूरोप के यह नेता रूस के पतन से फायदा उठाना चाहते थे। पुराने हिसाब किताब का बदला लेना चाहते थे।

इसे भी पढ़ें: भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

मॉस्को इन्हें अपना हिस्सा मानता है। जबकि यूक्रेन और पश्चिमी देश इसे मानने को तैयार नहीं है। इधर रूस के रक्षा मंत्री ने साफ कर दिया कि 2026 में हमले और तेज होंगे और रूस अपनी जीडीपी का बहुत बड़ा हिस्सा युद्ध पर खर्च करने को तैयार है। वहीं जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेस्की ने पश्चिमी देशों से एकजुट समर्थन की अपील की। कुल मिलाकर पुतिन ने यूरोपीय देशों को अपना संदेश दे दिया और अब देखा जा सकता है कि रूस और पश्चिम के बीच टकराव शब्दों और चेताविनियों के बेहद खतरनाक दौर में पहुंच चुका है। जहां पीछे हटने को कोई तैयार नहीं दिख रहा।

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR