पंजाब एण्ड सिंध बैंक के दो खातों में 112 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, RBI किया सूचित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने उसके दो फंसे कर्ज के खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है। ये खाते महा एससोसियेटिड होटल्स और एडयार जिंक के हैं। बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने इस धोखाधड़ी के बारे में रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया है और वह इस बारे में केन्द्रीय जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि महा एसोसियेटिड होटल्स प्रा. लि. से संबंधित ऋण खाते में 71.18 करोड़ रुपये का बकाया है। उसने कहा कि एनपीए खाते को धोखाधड़ी घोषित किये जाने की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी जा चुकी है। वर्तमान में महा एसोसियटिड होटल्स का मामला एनसीएलटी में लंबित है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा