By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021
आइजोल। मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 113 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 10,333 हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे में 811 नमूनों की जांच की गयी और इनमें से 13.93 प्रतिशत मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आइजोल जिले से 78, लुंगलेई से पांच, चंफई जिले से तीन, लॉंगतलाई जिले से 19, सेरछिप जिले से चार और सैतुअल और कोलासिब जिलों से दो-दो मामले आए।