ठाणे में 114 साल की महिला का निधन, परिवार ने महाराष्ट्र की सबसे बुजुर्ग महिला होने का दावा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपारीगांव की रहने वाली विथाबाई दामोदर पाटिल का शनिवार सुबह 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने दावा किया कि विथाबाई, महाराष्ट्र की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। विथाबाई के परिवार के अनुसार, उनका जन्म 1911 में कल्याण के पास शिलगांव में हुआ था।

विथाबाई के पोते ने बताया, “वह आगामी ठाणे नगर निगम चुनाव में वोट देना चाहती थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।” विथाबाई के छह बच्चे, छह बहुएं, पोते-पोतियां और परपोते-परपोतियां हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती उम्र के बावजूद विथाबाई की याददाश्त बहुत अच्छी थी।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा