दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई से 1141 छात्रों ने JEE और NEET परीक्षा पास की : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के चलते 1,141 छात्रों ने जेईई और नीट परीक्षाएं पास की हैं। केजरीवाल ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के टॉपरों को सम्मानित करने के लिए यहां त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। छात्रों को सम्मानित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश भर के 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और उनमें से ज्यादातर की स्थिति खराब है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली आबकारी नीति मामला में ईडी ने देशभर के करीब 40 ठिकानों पर छापे मारे

केजरीवाल ने कहा कि पहले यह धारणा बनाई गई थी कि सरकारें स्कूल नहीं चला सकती हैं और ऐसे स्कूलों को निजी हाथों में सौंप दिया जाना चाहिए या ‘सीएसआर’ पहल के माध्यम से संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “शिक्षा दान की चीज नहीं है, यह अधिकार है। अगर हम हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दें तो देश से गरीबी को मिटाया जा सकता है।” मुख्यमंत्री ने जेईई और एनईईटी परीक्षा पास करने वाले 28 छात्रों को सम्मानित किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: अमेरिका देगा 3.1 करोड़ डॉलर की मदद, पुल निर्माण और राहत कार्य में मिलेगी सहायता

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक